विकासनगर। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन को कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम का प्रदेश समन्वयक बनाया गया है। 10 जनवरी से 25 फरवरी तक उत्तराखंड के साथ देशभर में अभियान चरणबद्ध ढंग से चलाया जाएगा। पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा योजना को कमजोर कर रोजगार के अधिकार पर किए गए हमले के विरोध में एआईसीसी की ओर से अभियान के तहत चरणबद्ध ढंग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एआईसीसी और पीसीसी के बीच बेहतर समन्वय के लिए विपुल जैन को प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ व्यक्तिगत संपर्क कर अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। संवाद