डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वॉलीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता तोमर को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी व क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. योगेश भट्ट ने वॉलीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता तोमर को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि निकिता ने अपनी मेहनत व लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि निकिता निशुल्क प्रशिक्षण देकर युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम भी कर रही हैं।