फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में वॉलीबाल का महासंग्राम शुरू

Thu, 09 Jan 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महासू देवता की प्रार्थना और सौहार्द व खेल भावना के साथ खेलने की शपथ के साथ राजधानी देहरादून में 40वीं नेशनल जूनियर वॉलीबाल (बालक-बालिका) चैंपियनशिप का महासमर प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने चैंपियनशिप के लोगों का विमोचन करने के साथ प्रतियोगिता शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की।

पेवेलियन ग्राउंड में उद्घाटन समारोह
बुधवार को पेवेलियन ग्राउंड में उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। मार्चपास्ट की अगुवाई उत्तर प्रदेश की टीम ने की, सबसे अंत में मेजबान उत्तराखंड की टीम ने राज्यपाल को सलामी दी।

इनके साथ ही उत्तराखंड पैरा वॉलीबाल एवं पैरालंपिक खिलाड़ियों ने भी मार्चपास्ट में भाग लिया। उत्तराखंड बालक टीम के कप्तान सोनिक सालार ने सभी टीमों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


लोक कलाकारों ने किया प्रदर्शन
राज्यपाल ने गुब्बारे छोड़कर खिलाड़ियों को सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान जौनसार-बावर के लोक कलाकारों ने महासू देवता की प्रार्थना से खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार, वालीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अवधेश चौधरी, महासचिव रामअवतार जाखड़, वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ अफगानिस्तान के अध्यक्ष डा. मोहम्मद यूनुस पोपल जई, खेल सचिव डा. अजय प्रद्योत, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये करेंगे प्रतिभाग
प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, बिहार, असम आदि 21 राज्यों और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की दो-दो टीमें (बालक-बालिका वर्ग) प्रतिभाग कर रही हैं। इनके अलावा कुछ अन्य संस्थानों की टीमें भी यहां हैं।

आधिकारिक शुरुआत एक घंटे बाद
पवेलियन ग्राउंड में यूं तो बुधवार सुबह से ही चैंपियनशिप के मैच शुरू हो गए थे, लेकिन आधिकारिक शुरुआत नियत समय से करीब एक घंटा देरी से दोपहर करीब दो बजे हुई। उद्घाटन का समय दोपहर एक बजे तय था, लेकिन राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी को यहां पहुंचने में वक्त लग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें