फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कद नहीं, इरादों से मिलती है जीत

Sun, 12 Jan 2014 01:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इरादे बुलंद हों और जज्बे में जोश जुड़ा हो तो चुनौती चाहे जो हो कामयाबी का रास्ता खुदबखुद तय होने लगता है।
विज्ञापन


मजबूत टीम को शिकस्त दी
कुछ इसी विश्वास से लबरेज यूपी की बालिका टीम देहरादून में आयोजित नेशनल जूनियर वालीबाल चैंपियनशिप में मैदान पर नजर आई।

पढ़ें, राजनीति छोड़ 'नेताजी' चला रहे सेक्स रैकेट

छोटे कद के बावजूद यूपी की खिलाड़ियों ने टीम स्पिरिट और दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) की मजबूत टीम को शिकस्त दे दी।

पढ़ें, यूपी के लोड से उत्तराखंड की बत्ती गुल

शनिवार दोपहर एक बजे पवेलियन ग्राउंड के कोर्ट नंबर छह पर यूपी और साई की टीमें आमने-सामने थीं। बड़े कद की साई की खिलाड़ी और दूसरी ओर यूपी की छोटे कद की टीम। बाहर खड़े दर्शक पहले ही मान बैठे थे कि नतीजा तो साई की ओर ही जाना है।

पढ़ें, तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?

पहली सीटी के साथ साई ने सर्विस करते ही अंक बटोरा तो दर्शकों का विश्वास और मजबूत हो गया। मुख्य अटैकर जिन्सी जॉनसन की बदौलत साई ने पहला सेट 25-14 से जीता। दूसरे सेट में यूपी ने सधी शुरुआत कर अंक बटोरा, लेकिन साई ने जल्द ही बराबरी कर ली।
विज्ञापन


जुगलबंदी से बनाई बढ़त
इसके बाद यूपी की लिफ्टर दीपांशा वालियान ने प्रीति मिश्रा और अनन्या के साथ जुगलबंदी कर बढ़त बनानी शुरू की। तीनों ने टीम को 25-17 की जीत दिला दी। तीसरे सेट में साई ने आक्रामक खेल शुरू किया, लेकिन जल्द ही यूपी ने अनन्या और प्रीति के वारों से सेट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, 'लालच' में कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

इसके बाद आखिरी सेट भी यूपी ने जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद दर्शक यह कहते सुने गए, ‘छोटे हैं पर कमाल के हैं, इनसे तो जीत की उम्मीद ही नहीं थी। क्या गजब खेलती हैं दोनों (प्रीति और अनन्या) लड़कों जैसे बाल वाली...।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें