सिपाही ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई थी। इस मुहिम में उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के सहयोग की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के सिपाही भी सोशल मीडिया पर आरोपी सिपाही के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
मामला संज्ञान में आते ही अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसमें जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे ग्रुप की निगरानी करने को कहा है, जिसमें उत्तराखंड के सिपाही भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद ऐसे सिपाहियों और अन्य कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया लखनऊ में सिपाही की ही गलती सामने आ रही है। ऐसे में किसी भी आरोपी का साथ देना न्याय संगत नहीं है।