फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल मित्तल उत्कृष्ट मनरेगा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते विकासखंड कालसी के मनरेगा ? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी। मनरेगा के तहत प्रखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कालसी ब्लॉक के मनरेगा कनिष्ठ अभियंता विशाल मित्तल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदान किया।
विज्ञापन

विशाल के राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने से कालसी ब्लॉक मुख्यालय में तैनात स्टाफ में खुशी का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जवाहर सिंह चकित ने इस उपलब्धि पर विशाल को बधाई दी। उन्हें यह पुरस्कार 19 दिसंबर को नई दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। साथ ही मनरेगा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखंड को अन्य राज्यों की तुलना में 10 पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अलावा ऑनलाइन सिक्योर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने के लिए प्रदेश को दूसरा स्थान मिला है। विशाल के साथ ही अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग उदय राज सिंह और जिला अभियंता मनरेगा आरएस बिष्ट को मनरेगा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें