फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विराट के कोच दून में खिलाड़ियों को सिखाएंगे क्रिकेट की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी दून के कासिगा स्कूल में शुरू करेगी एकेडमी
I
Iक्रिकेट में अपना कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दून में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ने कासिगा स्कूल में क्रिकेट एकेडमी बनाई है। इसका उद्घाटन एक फरवरी को किया जाएगा।
I
Iशनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए कासिगा स्कूल के चेयरमैन पीसी बत्ता ने बताया, एकेडमी में 15 वर्ष से क्रम उम्र के खिलाड़ियों को बीसीसीआइ की ओर से प्रमाणित प्रशिक्षक क्रिकेट सिखाएंगे। दिल्ली क्रिकेट एकेडमी के गठबंधन में एकेडमी का संचालन किया जाएगा। एकेडमी में 10 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं, राजकुमार शर्मा ने कहा, यहां का क्रिकेट मैदान वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लेस है। एकेडमी में प्रशिक्षण देने वाले सभी कोच बीसीसीआइ से प्रमाणित हैं। 25 बच्चों पर एक कोच रहेगा। बताया, अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का बिना ट्रायल चयन किया जाएगा। 15 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। शर्मा ने कहा, उत्तराखंड के बहुत से खिलाड़ी दिल्ली में प्रशिक्षण लेते हैं। ऐसे में यहां एकेडमी खुलने से प्रदेश के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। हमारा उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें