फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के लिए विराट कोहली के मामा ने ये क्या किया...

Thu, 08 Jun 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : icc
विज्ञापन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत दिलाने की मुराद लेकर कैप्टन विराट कोहली के मामा संदीप भसीन शिव के इस धाम में पहुंचे। 
विज्ञापन


बुधवार को संदीप भसीन ने देहरादून जिले जौनसार बावर में स्थित लाखामंडल में मत्था टेककर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विजय की कामना की। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रूप से ढोल बाजों के साथ भसीन व उनके परिवार का स्वागत किया। 

लाखा मंडल में बने शिव मंदिर में पूजा करने के बाद भसीन अपने परिवार के साथ पांडवकालीन रहस्यमय सेरा गुफा देखने के लिए भी गए।
विज्ञापन

विराट को भी लाखामंडल के दर्शन कराने का आग्रह

lakhamandal
ग्रामीणों ने संदीप से आग्रह किया कि वह विराट को भी लाखामंडल के दर्शन कराएं। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट गए।

भसीन परिवार ने मंदिर में करीब आधे घंटे तक विशेष अर्चना कर शिव ज्योर्तिलिंग में जलाभिषेक किया। संदीप ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र के शिव मंदिर लाखामंडल और महासू मंदिर हनोल आने की लंबे समय से इच्छा थी।

लाखामंडल में तो दर्शन हो गए, मगर हनोल के दर्शन की इच्छा बाकी है। संदीप ने लाखामंडल मंदिर में विजिटर बुक में लिखा कि यहां आकर आध्यात्मिक एवं आलौकिक अनुभूति का अहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें