फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो यहां होगा अनुष्का और विराट कोहली का न्यू ईयर सेलिब्रेशन

Mon, 26 Dec 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में हैं। क्रिसमस यहीं सेलिब्रेट करने के बाद अब खबरें आ रही हैं कि दोनों उत्तराखंड में ही नए साल का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन


विराट और अनुष्का नरेंद्रनगर के आनंदा होटल में सात दिनों के लिए रुके हैं। दोनों ने क्रिसमस का दिन भी होटल में रहकर बिताया। सूत्रों के अनुसार थर्टी फर्स्ट पार्टी दोनों साथ मनाने के बाद नए साल पर होटल से चेक आउट करेंगे। दोनों की प्लानिंग को काफी सीक्रेट रखा गया है।

वहीं रविवार को छुट्टियां बिताने उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बारिश के कारण कड़ाके की सर्दी के बीच दोनों होटल से बाहर नहीं निकले। विराट कोहली और अनुष्का 24 दिसंबर की शाम नरेंद्र नगर के होटल आनंदा पहुंचे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वह निजी यात्रा पर आए हैं उत्तराखंड

virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड पहुंचे भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार का दिन नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में बिताया। होटल सूत्रों की मानें तो उन्होंने योगा से दिन की शुरुआत की और इसके बाद स्पा ट्रीटमेंट लिया। होटल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन का कहना है कि वह निजी यात्रा पर आए हैं। जिस होटल में दोनों स्टार ठहरे हैं, वहां किसी को जाने की अनुमति नहीं है।

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी महिला मित्र फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों लोग निजी यात्रा पर हैं, लिहाजा उन्होंने किसी प्रकार की सुरक्षा भी नहीं ली है। उधर रविवार को दोपहर के समय कप्तान विराट और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का के टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए आने की सूचनाएं आईं, मगर वह यहां नहीं पहुंचे।

टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के विधि सलाहकार देवेंद्र दुमोगा का कहना है कि इस तरह की सूचनाएं आई थी, मगर वह झील में साहसिक खेल के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि संभवत: मौसम में खराबी के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें