फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हरिद्वार पुलिस की ऐसी बर्बरता देख कांप जाएगा दिल

Tue, 29 Dec 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों हरिद्वार जिले के लक्सर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई भिड़त का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन


इस वीडियो में जहां ग्रामीण पूरे जोश से मोर्चा संभाले हुए हैं और पुलिस से जबरदस्त टक्कर ले रहे है। हालांकि, पुलिस भी मुस्तैदी से डटी है। पर, पुलिस बर्बरता की कहानी ये वीडियो बयां कर रहा है।

इतनी बेरहमी से भला कोई पशु को भी नहीं पीटता है जैसे हवा में लटकाकर युवक की पिटाई की जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की पूर्व संध्या (20 दिसंबर) पर लक्सर कस्बे में ये झड़प हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

दरअसल, ग्रामीणों ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति गुपचुप ढंग से रात के अंधेरे में स्थापित कर दी थी ओर सुबह नींद से जागी पुलिस जब मूर्ति को कब्जे में लेने गई थी तब उनका सामना ग्रामीणों से हुआ था।

गांव के पुरुष, युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं तक लाठी डंडों से लैस थी ओर पुलिस पर टूट पड़ी थी। ईंट पत्थर फेंके थे ओर पीछे हटने को ग्रामीण तैयार नहीं थे। पर, कम संख्या में रही पुलिस फोर्स को पीछे दौड़ लगानी पड़ी थी लेकिन फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने फिर जमकर तांडव किया था।

क्लिक करके वीडियो देखें...


पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियो अब वॉयरल हो गए है। इन वीडियों में पूरी झड़प को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पहले ग्रामीण भारी पड़ गए थे ओर फिर पुलिस ने कैसे ग्रामीणों पर कहर बरपाया। एक युवक को पुलिस हवा में लटकाकर पीटती हुई दिख रही है ओर उसे कैसे हिरासत में लेकर जा रहे है, ये भी दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें