पिछले दिनों हरिद्वार जिले के लक्सर में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई भिड़त का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
इस वीडियो में जहां ग्रामीण पूरे जोश से मोर्चा संभाले हुए हैं और पुलिस से जबरदस्त टक्कर ले रहे है। हालांकि, पुलिस भी मुस्तैदी से डटी है। पर, पुलिस बर्बरता की कहानी ये वीडियो बयां कर रहा है।
इतनी बेरहमी से भला कोई पशु को भी नहीं पीटता है जैसे हवा में लटकाकर युवक की पिटाई की जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की पूर्व संध्या (20 दिसंबर) पर लक्सर कस्बे में ये झड़प हुई थी।