फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बदलते मौसम में फिर बढ़े वायरल फीवर के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओपीडी में रोज आ रहे 50 से 55 मामले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सुबह-शाम की ठंड और दिन की तेज धूप लोगों को बीमार कर रही है। मौसम में परिवर्तन से उप जिला अस्पताल विकासनगर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना 50 से 55 वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में बुखार, खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से आधे मरीज वायरल फीवर के लक्षण के हैं। उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएस चौहान बताते हैं कि इन दिनों सुबह और शाम ठंड है। वहीं, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया कि तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता। इससे बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं। बताया वायरल फीवर के मरीजों को स्वस्थ होने में पांच से सात दिन लगते हैं। सर्दी जुकाम के लक्षण होने पर स्वयं से दवा न लें। चिकित्सक की सलाह पर ही उपचार शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें