फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट, खुद ही करनी होगी बुकिंग और जिप्सी की सवारी 

Sat, 28 Sep 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में बिजरानी रेंज खुलने के साथ ही पर्यटन सीजन की शुरूआत हो जाएगी। इस वर्ष वीआईपी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा और ना ही उनके लिए अलग से कोई व्यवस्था की जाएगी। अब उन्हें भी आम पर्यटकों की तरह ही बुकिंग और जिप्सी की सवारी करनी होगी। 

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में राज्य अतिथि सेवा नियमावली के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा सभापति, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, वित्त आयोग के अध्यक्ष, तीनों सेनाओं के प्रमुख, कैबिनेट सचिव को वीआईपी सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

अक्सर देखा गया है कि कॉर्बेट प्रशासन के पास अधिकारियों, वीआईपी की ओर से अपनों के लिए सफारी, ठहराने और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने की सिफारिशें आती हैं। यह विशुद्ध रूप से निजी गतिविधि है, इसमें सरकारी जिम्मेदारी का लेनादेना नहीं है। 

जून में सीटीआर के कार्यवाहक निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने वीआईपी सिफारिशों को खत्म कर दिया था और संस्तुति कर पीसीसीएफ को पत्र भेजा था। अब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और इस सीजन से वीआईपी सिफारिश को खारिज किया जाएगा। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि वीआईपी सिफारिशें नहीं मानी जाएंगी। पहले भी कॉर्बेट में वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता था और आगे भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें