फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीनू मांकड ट्रॉफी: आज पहला मुकाबला खेलने मैदान में उतरेगी अंडर-19 टीम

Sat, 06 Oct 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम वीनू माकंड ट्रॉफी में आज अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। टीम उत्तराखंड की पहली भिड़ंत भुवनेश्वर के रेलवे स्टेडियम में बिहार से होगी। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के प्लेट ग्रुप में शामिल उत्तराखंड को लीग चरण में आठ मुकाबले खेलने हैं। बेहतर प्रदर्शन रहने पर टीम को क्वार्टर फाइनल और उसके बाद के चरणों में शामिल होने का मौका मिलेगा। टीम का लीग चरण में अंतिम मुकाबला 24 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ होगा। 

वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में आज टीम उत्तराखंड की भिड़ंत सिक्किम से होगी। उत्तराखंड ने अब तक प्रतियोगिता में खेले गए छह में से पांच मुकाबले जीते हैं। पहले मुकाबले में टीम को बिहार के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं। प्लेट ग्रुप में पांच जीत के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 क्रिकेटरों का हुआ बोन टेस्ट

अंडर-16 टीम के लिए शुक्रवार को रिजर्व में रखे गए 25 क्रिकेटरों को बोन टेस्ट हुआ। पहले 30 क्रिकेटर शॉर्ट लिस्ट किए गए थे, जिनमें से 18 बोन टेस्ट में बाहर हो गए। इसके बाद रिजर्व खिलाड़ियों का बोन टेस्ट करने का फैसला लिया गया।

बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडेय ने बताया कि बोन टेस्ट क्वालिफाई करने वाले 12 क्रिकेटरों के अलावा 13 अन्य क्रिकेटरों को शामिल किया जाएगा। इन 25 क्रिकेटरों का 10 दिवसीय शिविर आठ अक्तूबर से सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें