फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद अग्रवाल निर्विरोध बने व्यापार मंडल के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। विनोद अग्रवाल को सेलाकुई उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में निर्विरोध महामंत्री चुना गया, जबकि जबकि अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 11 अप्रैल को चुनाव होगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल समिति का कार्यकाल 26 मार्च को समाप्त हो चुका है। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के बाद विनोद अग्रवाल निर्विरोध महामंत्री चुन लिए गए। अध्यक्ष पद पर मनोज पंवार, चैतन्य अनिल गौड़, सुधीर रावत, अरुण थापा, संजय गर्ग मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी दिनेश महावर ने बताया कि सेलाकुई व्यापार मंडल से करीब 750 व्यापारी जुड़े हैं। अध्यक्ष पद के लिए 11 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। व्यापारी योगेश गुप्ता, बॉबी सहगल, दिनेश कुरियाल, राजकुमार अग्रवाल, मनोज महावर उर्फ हर्ष, काशीराम महावर, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुंग, विनय बंसल आदि ने महामंत्री बनने पर विनोद अग्रवाल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें