फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinay Tyagi Attack: लक्सर गोलीकांड में पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई, एक एसआई और दो कांस्टेबल सस्पेंड

Thu, 25 Dec 2025 07:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही पुलिस का वाहन जाम में फंस गया। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी पर गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर हुई फायरिंग के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। लापरवाही को लेकर प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर एक एसआई और दो कांस्टेबल निलंबित हुए हैं। वहीं, घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दिए गए हैंl

विज्ञापन


Vinay Tyagi Attack: सुनियोजित तरीके से हत्या करने आए थे बदमाश, भीड़ के बीच फिल्मी अंदाज में चलाईं गोलियां

ये है पूरा मामला

वारदात बुधवार की दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर ओवर ब्रिज की थी। रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो वाहन में उसे पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे थे। इस दौरान जब वह फ्लाई ओवर के मध्य पहुंचे तो यहां जाम के दौरान सामने वाहन होने के कारण उन्हें वाहन को रोकना पड़ा। इसी दौरान यहां पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर अंधाधुन गोलियां बरसा दी। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी, वह वाहन में ही गिर गया जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि दो पुलिसकर्मियों को चोट आई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया। वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हाथ में बंदूक लेकर पुलिसकर्मी चिल्लाते रह गए पकड़ो-पकड़ो

कुख्यात पर उजाले में गोलियां बरसाकर खाकी को बदमाशों ने खुली चुनौती दे डाली। एक तरफ जहां मुठभेड़ में खाकी अंधेरे में सटीक निशाना लगाकर बदमाशों के पैर में गोली मार रही है। वहीं दूसरी ओर दिन में पुलिस वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का सामना नहीं कर सकी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस हाथ में हथियार लेकर बदमाशों के पीछे भागते हुए पकड़ो-पकड़ो चिल्लाती दिखाई दे रही है और बदमाश हाथों में पिस्तौल लिए आसानी से फरार हो गए। वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर कहता सुनाई दे रहा है कि किसे पकड़ें , तुमने तो गोली चलाई ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें