फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: News: विनय शंकर पांडेय को मिली गढ़वाल आयुक्त की जिम्मेदारी, दो जिलों के डीएम भी बदले

Sun, 02 Jul 2023 12:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शुक्रवार को गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार सेवानिवृत्त हो गए थे। इससे पहले उन्हे दो महीने का सेवा विस्तार मिला था। वहीं रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी रहे मयूर दीक्षित को गहरवार की जगह टिहरी भेजा गया है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले हैं हरिद्वार जिलाधिकारी की जिम्मेदारी से मुक्त किए गए आईएएस विनयशंकर पांडेय को अब सात जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हे गढ़वाल आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के जिलाधिकारी को भी बदला गया हैं।

टिहरी जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को अब रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी रहे मयूर दीक्षित को गहरवार की जगह टिहरी भेजा गया है। बता दें कि शुक्रवार को गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार सेवानिवृत्त हो गए थे। इससे पहले उन्हे दो महीने का सेवा विस्तार मिला था।

ये भी पढ़ें...Kanwar Mela 2023:  चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स, 12 सुपर जोन, 33 जोन और 153 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र

अब उनकी जगह प्रदेश के बड़े मंडल गढ़वाल की कमान विनय शंकर पांडेय को दी गई हैं। पांडेय इससे पहले देहरादून के नगर आयुक्त रह चुके हैं। करीब दो साल तक वह जिलाधिकारी देहरादून के पद पर रहे हैं। हाल ही में उन्हे वहां से सचिवालय ट्रांसफर किया गया था। सचिवालय में उनके पास उद्योग और सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। उनके पास यह जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें