फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीणों ने रुकवाया डामरीकरण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दारागाड कथियाण रोड-निमगा लिंक रोड के डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया। ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीण गुणवत्ता जांच के बाद ही कार्य शुरू करने की मांग पर अड़े हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डामरीकरण का कार्य ठीक से नहीं किया जा रहा था। सड़क बनाते ही उखड़ रही है। कई जगह तो सड़क का मानकों के अनुसार चौड़ीकरण भी नहीं किया गया है। दोयम दर्जे का डामरीकरण कार्य कर सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा है। कहा कि जब तब उच्च अधिकारी मौके पर आकर डामरीकरण की जांच नहीं करेंगे, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। विरोध करने वालों में सुरेंद्र रावत, जवाहर सिंह रावत, बलवीर रावत, जगत सिंह रावत, युद्धवीर रावत, सोहनलाल, भगतराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें