फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिमाचल के बोगधार में खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणी से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रही एक कार बोगधार के पास खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में उपचार के लिए ले जाया गया। घायलों में से एक व्यक्ति त्यूणी का रहने वाला है।
विज्ञापन


थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्यूणी से एक कार हिमाचल प्रदेश के नेवल टिकरी के हीराएं गांव की ओर जा रही थी। बोगधार के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में गोविंद (30) पुत्र साधारण निवासी जुब्बल, हिमाचल प्रदेश, सचिन पुत्र कर्म सिंह निवासी एथान, त्यूणी और देवेंद्र ग्राम सैंज, पंद्राणु, हिमाचल प्रदेश सवार थे। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा ले जाया गया। थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि घटना हिमाचल प्रदेश क्षेत्र की है। कार भी हिमाचल नंबर की है। तीनों का उपचार सिविल अस्पताल नेरूवा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें