फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज और रोस्टिंग पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
यूपीसीएल कार्यालय पर प्रदर्शन करते नवाबगढ़ के ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
लो वोल्टेज और आए दिन ठप रहने वाली बिजली आपूर्ति पर सोमवार को नवाबगढ़ के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने यूपीसीएल कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यवस्था में सुधार न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शबाना ने कहा कि ग्राम पंचायत अंतर्गत तुलाराम बस्ती में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पूर्व में क्षेत्रीय लोगों ने मांग के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को पत्र भी सौंपा था, बावजूद अब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी किसी न किसी कारण से ठप रहती है। रोजाना लोगों को बिजली की आंखमिचौली का सामना करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन को विकासनगर और डाकपत्थर फीडर से जोड़ने की मांग की। वर्तमान में क्षेत्र में कटापत्थर बिजली लाइन से आपूर्ति की जाती है। पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य जाबीर मलिक ने कहा कि यदि मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उधर, यूपीसीएल के एसडीओ राजपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रीय लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में वार्ड सदस्य शाहरुख मलिक, रुबीना, गुलफसा, हेमा, रानी देवी, आशिया, प्रियंका, विनय जायसवाल, नईम, मोहसिन शामिल रहे।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति सुचारू और पेयजल लाइन बिछाने की मांग
विकासनगर। नवाबगढ़ के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग पर यूपीसीएल कार्यालय में प्रदर्शन किया वहीं, यमुना खादर बस्ती में पेयजल लाइन बिछाने की मांग पर जल संस्थान कार्यालय में भी प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल नंबर-1 पार डाक्टरगंज यमुना खादर में नाले के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। जिसमें से दांयी तरफ पानी की लाइन नहीं है। जिस कारण लोगों को पेयजल के लिए खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कई किमी दूर पैदल चल पानी लाना पड़ता है। उन्होंने नाले के दांयी तरफ भी पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नवाब, दीपक वर्मा, इनाम, जाहिद अली, बबली, अरुण, बिशन मल्ल, सागर, कमल पाल, जयं मल्ल, धनवीर आदि शामिल रहे।
सीवर टैैंक निर्माण का किया विरोध
विकासनगर। पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-2 में रहने वाले लोगों ने वॉर्ड में सीवर टैंक निर्माण का विरोध किया है। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने की मांग पर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में वॉर्ड निवासियों ने कहा कि लोगों की आपत्ति के बावजूद पालिक प्रशासन वार्ड में सीवर टैंक का निर्माण करा रहा है। टैंक निर्माण से वॉर्ड में गंदगी का माहौल रहेगा। भयानक संक्रामक बीमारियां भी फैल सकती है। ज्ञापन भेजने वालों में आसिफ, राहत, साबिर अहमद, इमरान, नवाब, मोहम्मद फरमान, दिलशाद, इंतजार, इदरीश, निसार, सगीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें