फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबे को खेतों में फेकने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शंभू की चौकी-पंजिया मोटरमार्ग पर आया बरसात का मलबा खेतों में फेकने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा कि विभागीय अधिकारी खेतों में खड़ी फसलों में सड़क पर आया मलबा फेंक रहे हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण केदार सिंह चौहान, संतराम चौहान, अंकित चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, कल सिंह आदि ने बताया कि शंभू चौकी-पंजिया मोटरमार्ग पर लगातार बारिश से सड़क पर मलबा आ गया था। मलबा हटाने के लिए लोनिवि ने जेसीबी भेजी थी। बताया कि जेसीबी सड़क पर आए मलबे को नीचे फेंकने लगी, लेकिन मलबा सीधे खेतों में पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले बरसात में भी मलबा फेंका गया था। जिसका काफी विरोध भी किया गया था। इस बार फिर मलबा फेंका जा रहा है। इससे खेतों में लगी खीरा, टमाटर, बींस, अदरक, शिमला मिर्च सहित कई नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आगे से ऐसा न करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें