फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धर्मावाला-प्रतीतपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीण आक्रोशित

Mon, 12 Oct 2026 11:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मावाला से प्रतीतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की खस्ताहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बैठक करके 12 वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई और सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क को ठीक नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क की दुर्दशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क को ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन अभी तक कहीं से राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यदि सड़क को शीघ्र ठीक नहीं कराया गया तो वे न सिर्फ आंदोलन करेंगे बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान नीरज देवी, ऋषिपाल सैनी, रमेश सैनी, नरेंद्र कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार, रंजू पाल, रघुनाथ सैनी, परविंदर सैनी, श्याम सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।
क्षेत्र की खराब हो चुकी सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। धर्मावाला-प्रतीतपुर की सड़क के निर्माण संबंधी जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। - नीरज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें