हाटकल्याड़ी में 40 मिनट रुका मतदान
देवाल ब्लाक के हाटकल्याड़ी मतदान केंद्र में वोटिंग मशीन में खराबी आने से मतदान 40 मिनट रुका रहा। हाटकल्याड़ी मतदान केंद्र में 448 मतदाता हैं। यहां दोपहर 1 बजे तक 190 लोगों ने मतदान किया, लेकिन इस दौरान ईवीएम में खराबी आ गई। इसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई और दोपहर एक बजकर 40 मिनट से मतदान शुरू हुआ।
ईवीएम में खराबी, दो घंटे देरी से हुआ मतदान
घाट। थराली विधानसभा उपचुनाव के दौरान घाट ब्लाक के सरपानी पोलिंग बूथ पर शुरुआत में ही ईवीएम में खराबी के कारण मतदान दो घंटे देरी से शुरू हुआ। यहां बूथ पर सुबह आठ बजे जब मॉकपोल किया गया तो ईवीएम के दूसरे नंबर का बटन खराब पाया गया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी की सूचना मिलने पर निर्वाचन विभाग की ओर से यहां तत्काल ईवीएम बदली गई। मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सरपानी मतदाता बूथ पर कुुल 626 में से शाम पांच बजे तक 423 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।