फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कंडोली के नंदा की चौकी क्षेत्र में जंगल से निकलने वाले गदेरे ने खूब तबाही मचाई। इससे नाराज ग्रामीणों ने झाझरा स्थित वन विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लगातार मांग के बावजूद गदेरे से सुरक्षा के लिए दीवार नहीं बनाए गए। बस्ती वासियों को हुए नुकसान के लिए वन विभाग जिम्मेदार है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जंगल से मलबा, पत्थर, पेड़ आदि साथ लेकर आए पानी ने एक बार फिर से बस्ती में घरों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। जिससे नाराज ग्रामीण इकट्ठा होकर झाझरा वन कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध को बढ़ता देख रेंज के अधिकारी-कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बस्ती को हुए नुकसान का जायजा लिया।
रेंजर जितेंद्र गुंसाई ने कहा कि जंगल से निकलने वाले गदेरे की सुरक्षा दीवार व तारजाल आदि लगाने की फाइल शासन में लंबित है। बजट का आवंटन होने पर गदेरे के पानी को क्षेत्र में बहने वाली बरसाती नदी गुलाटा की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे इस प्रकार की समस्या न हो सके। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, अनीता शर्मा, रचना कुकरेती, मेघा जैन, गगन थापा, मनीष कुमार, मुकेश, गिरीश, दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

-
हर साल होता है नुकसान
बरसात के दिनों में झाझरा वन रेंज के जंगल से आने वाला पानी नंदा की चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित बस्ती में हर साल तबाही मचाता है। पिछले साल बरसात के दिनों में आए मलबे और पानी से भी इसी प्रकार की स्थिति पैदा हो गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग से बस्ती में आने वाले पानी की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग की थी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी वन विभाग दीवार नही बना पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें