फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क निर्माण की जांच के लिए गांव पहुंची टीम के सामने ही भिड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत दौधा में मेरा गांव मेरी सड़क योजना से बन रही एक सड़क की ब्लाॅक से आई टीम ने जांच की। इस दौरान ग्रामीणों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे। उधर, ब्लाॅक के अधिकारियों ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत करके जांच के कार्य को पूरा किया।दौधा निवासी मनीष शर्मा ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के संबंध में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 16 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। जिनमें से एक मेरा गांव मेरी सड़क योजना से बन रही सड़क की जांच करने ब्लाॅक की टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता गुट का कहना है कि इस सड़क का निर्माण चार साल पहले विधायक निधि से कराया गया था। आरोप प्रत्यारोप के दौरान ग्रामीणों के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख जांच टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बमुश्किल शांत कराया। शिकायतकर्ता मनीष शर्मा, पूरण शर्मा, दौलत राम शर्मा, अमर दत्त शर्मा, भजन राम शर्मा, अतर शर्मा ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत प्रशासक ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी की है। उधर, ग्राम पंचायत प्रशासक रणवीर सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण ग्रामीणों की सहमति से कराया जा रहा है। एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने कहा कि मौका मुआयना करके जांच संबंधी जानकारी जुटाई गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इस दौरान सुंदराम शर्मा, संदीप खन्ना, धर्मदत्त शर्मा, अनिल दत्त शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें