लोहियाहेड रोड पर भी पानी निकासी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगर की निचली जगहों के अलावा एनएच की आधी अधूरी नाली के कारण अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया।
नगर के ब्लॉक मार्केट, थारू विकास भवन के आसपास की बस्ती, अमाऊं, आदर्श कॉलोनी, खकरा नाले से लगा इस्लामनगर, सैनिक कॉलोनी, कंजाबाग सड़क जलमग्न स्थिति में रही। एनएच की नाली ने पानी के लिए ठोकर का काम किया है, जिससे ब्लॉक मार्केट के आगे की दुकानों में एक से तीन फीट पानी भर गया है।
परवीन नदी में जलस्तर बढ़ने से पहेनियां में क्षतिग्रस्त पुल के पास बनाए जा रहे पक्के वैकल्पिक मार्ग का काम मंगलवार को रुक गया है। नदी में बने कच्चे वैकल्पिक मार्ग के ऊपर पानी बह रहा था, जो दोपहर को नीचे आ गया और आवागमन शुरू हो पाया।
लोनिवि के सहायक अभियंता डीएस जरमाल ने कहा कि नदी में होम पाइप डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। यह भी कहा कि रात में बारिश नहीं हुई तो आज काम शुरू हो जाएगा।