फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ढलते ही यहां आदमखोर निकलता है शिकार को, पसर जाता है सन्नाटा

Thu, 25 May 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
leopard
विज्ञापन
यहां ग्रामीण एक बार फिर दहशत में है। क्योंकि सूरज ढलते ही यहां आदमखोर अपने शिकार को निकल पड़ता है। जिस वजह से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहता है। 
विज्ञापन


मामला पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित कोटद्वार का है। यहां सनेह क्षेत्र के नाथूपुर में एक बार फिर से गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार शाम ढलते ही लोगों के आंगन में घूम रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 

मंगलवार रात को फिर से गुलदार की धमक ने नाथूपुर के लोगों की नींद उड़ा दी। गुलदार ने ग्रामीण पूजा देवी की बछिया को उठाकर घर के पास झाड़ी में ले जाकर मार दिया। उसके बाद से वह लगातार गांव में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


10 अप्रैल की शाम को इसी गांव में घर के पास खेल रहे पांच वर्ष के दीपांशु पर गुलदार ने हमला कर दिया था। बच्चे को गंभीर हालत में जौलीग्रांट भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत सामान्य हो पाई थी। तब से लोगों में गुलदार की दहशत है। 
विज्ञापन

वन विभाग पर उठे सवाल

leopard
समाजसेवी महानंद ध्यानी ने वन विभाग पर गुलदार से लोगों की सुरक्षा नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि गुलदार लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर आबादी में धमक रहा है। इसके कारण लोग अपने पशुओं और छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ पा रहे हैं।

वन विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव में गुलदार का आना जारी है। उधर, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि नाथूपुर में गुलदार की धमक रोकने के लिए गश्त तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें