फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 'डंडे' की वजह से मचा इतना हंगामा

Sun, 30 Mar 2014 07:52 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में जंगल से साइकिल पर लकड़ी लाते समय रोके जाने पर वन कर्मियों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि पहले वनकर्मी ने एक ग्रामीण को डंडा मार दिया इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर दारोगा और साथी वनकर्मियों को जमकर पीटा तथा फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कह वह अपना पल्ला झाड़ लिया।

चेकिंग के दौरान हुआ विवाद
घटनाक्रम के अनुसार बीती शाम सात ग्रामीण जंगल से साइकिलों पर लकड़ी ला रहे थे। बुद्धुवाली के पास उन्हें एक वन दारोगा और दो वनकर्मियों को चेकिंग के नाम पर रोक लिया।

पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस

वनकर्मी उन पर लकड़ी काटकर लाने का आरोप लगा रहे थे जबकि ग्रामीणों का कहना था कि वे जंगल में बेकार पड़ी सूखी लकड़ी जलाने के लिए ले जा रहे हैं।

वनकर्मियों की जमकर पिटाई
इस दौरान वनकर्मियों ने ग्रामीणों की साइकिल छीन ली, विरोध करने पर एक वन कर्मी ने ग्रामीण को डंडा मार दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन कर्मियों को जमकर पीटा और भाग निकले।
विज्ञापन


बताया गया कि वन कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन अधिकारियों ने ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


उप प्रभागीय वनाधिकारी आईपीएस रावत का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में नही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें