फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: युवक की हत्या की आशंका पर स्थानीय लोगों ने घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर लगाया जाम

Thu, 10 May 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
villager angry on murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के घैरका गांव के युवक पंकज दास (32) पुत्र सोहन दास की हत्या की आंशका जातते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह लगाए गए इस जाम में दर्जनों चारधाम यात्री वाहन फंस गए। जानकारी के मुताबिक पिछले 12 दिनों से पंकज दास लापता चल रहा था। बुधवार की शाम रगड़ी के समीप गदेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

मृतक शादी में बैंड बजाने का काम करता था। बीते 28 अप्रैल को वह म्यार गांव में एक शादी समारोह में बैंड बजाने के लिए गया हुआ था, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्वीच ऑफ मिला। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया था। स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें