फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संसद में चमकीं विकासनगर की छात्रा अविका

विज्ञापन
अविका, छात्रा
विज्ञापन
होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रही अविका ने अपने लीडर को जानें कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम के तहत देशभर से आए 36 विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित भारतीय संसद का भ्रमण करके संसद में संपन्न होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए देशभर के विद्यार्थियों के संसद भ्रमण कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के विद्यालयों से चयनित 36 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इन विद्यार्थियों में शामिल विकासनगर के होशियार सिंह बुद्धुमल जैन कन्या इंटर से चयनित छात्रा अविका ने कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने बताया कि छात्रा के इस प्रदर्शन से विद्यालय में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि छात्रा का चयन दो साल पहले हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में उसके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत व लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बताते चलें कि भारतीय संसद के भ्रमण के इस कार्यक्रम में छात्रों के दल ने संसद भवन, दोनों सदन व उनके भीतर की गतिविधियों की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने देश के कई नेताओं से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें