फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर तक पहुंची गुलदार के खौफ की सिरहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए साहिया और चकराता में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। साहिया के ग्रामीण गुलदार की दहशत की बात शिविर तक लेकर आए। इस दौरान साहिया क्षेत्र में एक के बाद एक हो रहे गुलदार के हमलों पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में आए वन विभाग के अधिकरियों को गुलदार की दशहत को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि हमला होने के बाद वन विभाग के अधिकारी उन्हें कार्रवाई के लिए आश्वस्त करते हैं लेकिन, धरातल पर कोई प्रयास नहीं किया जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पुन: कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान जिसोऊ के प्रधान दाता राम शर्मा, मोहन लाल शर्मा, रणवीर सिंह चौहान, भीम दत्त वर्मा, श्रीचंद शर्मा, संजय शर्मा, संतन निराला आदि उपस्थित रहे।इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उन्हें सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साहिया स्थित कृषि मंडी परिसर में पंचायत राज विभाग के संयोजन से आयोजित किए गए बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन सहायक खंड विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने किया। शिविर में मौजूद रहे राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, वन विभाग, खाद्यान्न विभाग, जल संस्थान, युवा कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें