फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक चैंपियनशिप में विकासनगर संकुल ने बाजी मारी

विज्ञापन
सविम बाबूगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। शिशु जन शिक्षा समिति के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में 32वें संभागीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने छात्रों को शारीरिक संयम की महत्वता के बारे में बताया। कहा कि भारतीय पंरपरा में शिक्षक को सर्वोपरी और सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।
विज्ञापन

शिशु वर्ग में संकुल रानीपुर ने शारीरिक चैंपियनशिप में बाजी मारी। बाल वर्ग में विकासनगर संकुल प्रथम स्थान पर रहा। बौद्धिक प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में ऋषिकेश संकुल और बाल वर्ग में विकासनगर संकुल प्रथम रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप के 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद में रानीपुर संकुल के दीपू ने बाजी मारी। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, सभासद अंकित जोशी, प्रधानाचार्य उदयराज सिंह चौहान, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, रविंद्र रावत, युद्धवीर भंडारी, धन सिंह सजवाण, बाज सिंह, गुलाब सिंह, मनीष कुमार, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें