फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने पेश की मिसाल: सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति, धार्मिक कार्यों में लगेगी

Tue, 09 Jun 2026 09:15 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने विकासनगर क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अपनी संपत्ति को उत्तरकाशी के ग्राम खरसाली गीठ पट्टी स्थित देवता सोमेश्वर महादेव (सोमेषू) को समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में जहां संपत्ति के लिए अक्सर रिश्तों में दरारें पड़ जाती हैं और परिवारों के बीच विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने त्याग और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बहुमूल्य संपत्ति धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दान कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने विकासनगर क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अपनी संपत्ति को उत्तरकाशी के ग्राम खरसाली गीठ पट्टी स्थित देवता सोमेश्वर महादेव (सोमेषू) को समर्पित कर दिया है।

इस संबंध में उन्होंने एक शपथ पत्र भी विकासनगर तहसील मुख्यालय पर तैयार करा लिया है। उनका कहना है जीवनभर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े रहने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी संपत्ति समाज और धर्म के हित में उपयोग हो। इसी भावना के तहत उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
विज्ञापन


गंगा पार करने की शर्त पड़ी भारी: बीच नदी में पहुंचते ही उड़े होश, बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे हरियाणा के चार दोस्त

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा जब भी देवता सोमेश्वर महादेव सोमेषू की समिति का गठन किया जाएगा तो वह संपत्ति का विक्रय पत्र समिति के नाम पंजीकृत करा देंगे। प्रोफेसर भास्कर के इस निर्णय को क्षेत्र में त्याग, सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह कदम आने वाली पीढ़ियों को भी समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें