मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसे पंखे से लटकाने और ठिकाने लगाने तक की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर वह विवाह के करीब दो माह बाद मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है।
सहसपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि महिला हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत और जांच के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।