विकासनगर में डाकपत्थर झूला पुल के पास संरक्षित पशु के अवशेष की मिलने वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया। डाकपत्थर चौक पर एकत्र हुए रुद्र सेना समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और प्रतिष्ठा सेवा समिति के कार्यकर्ता भी प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।