विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश कराने गई एक युवती से दूसरे समुदाय के एक युवक ने छेड़ाखानी कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने उनके निजी अंगों को छुआ। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत लज्जा भंग और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश करवाने गई थी। सैलून में तीन युवतियां काम करती हैं, लेकिन जब वह सैलून में पहुंची तो तीनों भोजनावकाश पर गई थीं। बताया कि सैलून के एक पुरुष कर्मचारी ने उनके सिर की मसाज की। कर्मचारी उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने उनके निजी अंगों को छुआ। बताया कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
Dehradun: सामूहिक नहीं एक आरोपी ने किया था युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए
वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ लज्जा भंग और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि महिला उप निरीक्षक नीमा रावत मामले की जांच कर रही हैं।