फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर : नशीले पदार्थों की तस्करी के अपराधी को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी समेत विभिन्न मामलों में एक शातिर अपराधी को जिला बदर किया है। आरोपी के गांव में मुनादी कर उसके घर पर नोटिस भी लगा दिया गया है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि रामपुर निवासी वहीद एक शातिर अपराधी है। बताया कि उसपर गुंडा एक्ट के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर वहीद को छह माह के जिला बदर कर दिया गया है। बताया कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश की पोंटा की सीमा में छोड़ दिया। हिमाचल पुलिस को जिला बदर आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें