फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन टकराने के बाद बढ़ा मामला: चकराता में VIP काफिले और स्थानीय लोगों में विवाद, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

Mon, 06 Jul 2026 11:56 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चिरमिरी टॉप के पास कथित वीआईपी काफिले के एक वाहन ने चकराता के एक स्थानीय व्यवसायी के वाहन को टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन मौके से निकल गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
चकराता में विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकराता में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद हरियाणा से आए कथित वीआईपी काफिले और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। चिरमिरी टॉप के पास काफिले के एक वाहन की ओर से स्थानीय व्यवसायी की कार को टक्कर मारने के बाद मामला बढ़ा और स्थानीय लोगों ने काफिले को दो बार रोकने का प्रयास किया। सूचना पर साहिया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर काफिले को रोका और दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिरमिरी टॉप के पास कथित वीआईपी काफिले के एक वाहन ने चकराता के एक स्थानीय व्यवसायी के वाहन को टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद संबंधित वाहन मौके से निकल गया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने चकराता बस स्टैंड पर काफिले को रोकने की कोशिश की, लेकिन वहां नोकझोंक हो गई। काफिले के तीन वाहनों में गनर के साथ कई लोग सवार थे। बाद में कोरूवा क्षेत्र में भी काफिले को रोकने का प्रयास किया गया, जहां फिर विवाद की स्थिति बनी।

कुत्तों की लड़ाई में मालिकों की हाथापाई: पिटबुल ने किया हमला, लाठियों से किया वार, दरोगा और बेटे का सिर फूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर साहिया पुलिस ने बैरिकेडिंग कर काफिले को रोक लिया। थाना प्रभारी कालसी अरविंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें