फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: डाकपत्थर से विकासनगर आ रही कार शक्तिनहर में गिरी, तीनों सवारियों ने तैरकर बचाई अपनी जान, गाड़ी बही

Wed, 19 Nov 2025 10:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

कार में तीन लोग सवार थे। डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के सामने झूलापुल के पास कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में जा गिरी। इस दौरान तीनों युवकों ने तैरकर जान बचाई।
विज्ञापन
शक्ति नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर में बुधवार देर शाम हादसा हो गया। डाकपत्थर की ओर से विकासनगर आ रही एक कार झूलापुल के पास अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में गिर गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। तीनों लोग तैर कर नहर से बाहर आ गए। वहीं, कार नदी में बहकर लापता हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के सामने झूलापुल के पास एक कार के शक्तिनहर में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार में डॉक्टरगंज के पुल नंबर एक निवासी शाहरुख, खादर बस्ती निवासी भीम और विकासनगर निवासी विशू सवार थे।

Chamoli: हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर हादसा, बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों लोग तैर कर नहर से बाहर आ गए थे। कार नहर में बह गई। तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अभी कार नहीं मिली।  बृहस्पतिवार सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा। कार सवारों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें