विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्यारकुली भट्टा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल लोगों का तिलक लगाकर स्वागत किया। यात्रा में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, बाल विकास पंचायती राज, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कहा कि यात्रा पहुंचने पर उज्ज्वला योजना में दो लाभार्थियों को कनेक्शन दिए गए। 17 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में 100 से ज्यादा लोगों के शुगर, बीपी और टीवी के टेस्ट किए। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्र बांटे। ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि एनआरएलएम समूह के महिलाओं ने सब्जियों, मशरूम, दालों के स्टाॅल लगाए। इस अवसर पर सुमित्रा थपली, चंद्रकला मानूड़ा, रीना रावत, मीणा कोटल, हुकम लाल, केदार रावत, डॉ. मोनिका, आसाराम थपलियाल, गुरनाल बानो, सपना, सरिता, मीना आदि मौजूद रहे।