फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को मिली बीसीसीआई विजी ट्रॉफी की मेजबानी, फाइनल समेत होंगे कुल सात मैच 

Mon, 03 Feb 2020 02:46 PM IST
अलका त्यागी गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीएयू पहली बार करेगी पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी
  • 19 मार्च से शुरू होंगे मैच, छह मैचों में टॉप-2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी 
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई विजी ट्रॉफी की मेजबानी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को मिल गई है। टूर्नामेंट के फाइनल समेत कुल सात नॉकआउट मुकाबले देहरादून में खेले जाएंगे। हालांकि, अभी ग्राउंड तय होने बाकी हैं। यह पहला मौका होगा जब सीएयू बीसीसीआई के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करेगी।

विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर विजी ट्रॉफी के सभी सात मैचों के वैन्यू में देहरादून जारी किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 मार्च से होगी। इसमें चार जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। एक दिन में अलग-अलग ग्राउंड में दो मुकाबले होंगे।

कुल छह नॉकआउट मुकाबले होंगे, जिसके बाद टॉप-2 टीमें 25 मार्च को फाइनल में आपस में भिड़ेंगी। अब सीएयू की ओर से मैचों के ग्राउंड चुने जा रहे हैं। सीएयू को मेजबानी मिलना उत्तराखंड क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले सीएयू देहरादून में अंडर-23 मेन्स वन-डे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों की मेजबानी कर चुकी है, लेकिन इसके ग्रुप मैच यहां नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैचों की तारीख 

- 19 मार्च : नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन
- 19 मार्च : वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन
- 21 मार्च: नॉर्थ जोन बनाम साउथ जोन
- 21 मार्च : ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन
- 23 मार्च : वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन
- 23 मार्च : साउथ जोन बनाम ईस्ट जोन
- 25 मार्च : फाइनल मैच

देहरादून में बीसीसीआई विजी ट्रॉफी के सात नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। उत्तराखंड में पहली बार बीसीसीआई के पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी होगी। सीएयू जल्द ग्राउंड भी तय कर लेगी। 
- महिम वर्मा, उपाध्यक्ष बीसीसीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें