फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विजयादशमी आज, प्रेमनगर और लक्ष्मण चौक में होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
I
I

I
I- राजधानी में छह स्थानों पर किया जाएगा रावण के पुतलों का दहन
I
Iराजधानी में शनिवार को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। शहरभर में छह से अधिक स्थानों पर रावण दहन होगा। साथ ही विभिषण, कुंभकर्ण और लंका दहन भी किया जाएगा। मुख्य आयोजन परेड ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस बार सबसे ऊंचे 60 फीट के रावण के पुतले का दहन लक्ष्मण चौक और प्रेमनगर में किया जाएगा।
I
Iशुक्रवार रात को दशहरा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में बन्नू बिरादरी के बाल युवा संघ की ओर से इस बार 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगा, जो कालिका मार्ग से शुरू होकर शहर के कई हिस्सों से होते हुए परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं हिंदू नेशनल स्कूल में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसायटी की ओर से 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iएक गेट से होगा प्रवेश, दो वीआईपी के लिए आरक्षित
I
I
I
Iपरेड ग्राउंड के खेल मैदान में होने वाले दशहरा मेले में तीन गेट बनेंगे। इसमें एक गेट वीवीआईपी, एक वीआईपी और एक गेट सामान्य लोगों के लिए आरक्षित होगा। लोगों का प्रवेश कान्वेंट जीजस एंड मैरी स्कूल के सामने वाले गेट से होगा। जबकि, भाजपा कार्यालय के बराबर के गेट से वीआईपी एंट्री होगी। वहीं, दून क्लब के सामने वाले गेट से वीवीआईपी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iरावण को पहनाई गई जोधपुरी अचकनI
Iलक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसायटी की ओर से रावण के पुतले को धोती, जोधपुरी अचकन पहनाई गई है। दहन के समय स्पेशल इफेक्ट से रावण तलवार चलाएगा। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि रावण के साथ ही मेघनाथ, कुंभकर्ण और रामलीला कला समिति की ओर से लंका दहन किया जाएगा। दशहरा मेले में कई प्रकार के स्टॉल लगेंगे।
I
I-
I
I
I
Iपुतला दहन का समय
I
Iपरेड ग्राउंड के खेल मैदान में- शाम 6.05 बजे।I
Iरेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में- 6 से 7 बजे।I
Iहिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में- रात 8 बजे।I
Iपूर्वी पटेलनगर में- शाम 8 बजे।I
Iकांवली के साधूराम स्कूल में- शाम 7 बजे।I
Iप्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में- शाम 6.05 बजे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें