फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच मैच रद्द

Wed, 25 Sep 2019 02:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच होने वाले रोमांचक मैच पर बारिश ने पानी फेर दिया। उन्मुक्त चंद और चंडीगढ़ के मनन बोहरा की अगुवाई वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे थे, लेकिन मैच के पहले ही ओवर में खलल पड़ गया। मैदान गीला होने की वजह से मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 2-2 अंक दिए गए। 

विज्ञापन


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बुधवार को उन्मुक्त चंद की कप्तानी वाली उत्तराखंड टीम का मुकाबला मनन बोहरा के नेतृत्ववाली चंडीगढ़ टीम के बीच था। स्टार प्लेयर वाली दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जुटे थे। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। उत्तराखंड टीम की तरफ से पहले कप्तान उन्मुक्त चंद और करनवीर कौशल मैदान में उतरे।

पहले ओवर में उन्मुक्त चंद 2 व करनवीर 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। इसी बीच चंडीगढ़ के गेंदबाज ने घास गीली होने के कारण रनर-अप में दिक्कत की बात अंपायर को बताई। अंपायर ने सहमति से मैच रुकवा दिया गया। इसके बाद मौसम बिगड़ गया। दोपहर 12.30 बजे हल्की बूंदा-बांदी के बाद 10 से 15 मिनट बाद बारिश थमी तो मैच दोबारा शुरू होने की उम्मीदें बढ़ीं। 1:30 बजे मैच रेफरी व अंपायर मैदान पर आए और सीमित ओवर में मैच कराने की संभावनाएं तलाशीं, लेकिन अंत में मैच रद्द करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


उन्मुक्त व मनन बोहरा के लिए था उत्साह
उत्तराखंड के उन्मुक्त चंद और चंडीगढ़ के मनन बोहरा की बल्लेबाजी देखने लिए क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह था। इसके लिए सुबह 8:30 बजे ही बड़ी संख्या में युवा स्टेडियम पहुंच गए थे। युवाओं का कहना था कि वे उन्मुक्त चंद और मनन बोहरा की बल्लेबाजी देखने आए थे। 

खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे राजीव शुक्ला
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर राजीव शुक्ला मैच शुरू होने से पहले मैदान में उतरे और उत्तराखंड टीम के खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी से परिचय लिया और उन्हें कैप पहनाई। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव महिम वर्मा, टीम मैनेजर कुमार थापा मौजूद रहे। 
 

Trending Videos

दो दिन, दोनों मैचों में बारिश का खलल

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में लगातार दो दिन में खेले गए दोनों मुकाबलों में बारिश का खलल पड़ा। पहले दिन मंगलवार को नगालैंड व मणिपुर के बीच हुए मैच में नगालैंड की पारी ही हो सकी, मणिपुर की पारी शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई। बुधवार को भी बारिश के कारण मैच रद्द हुआ। बता दें, मंगलवार रात हुई बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था। 

उत्तराखंड और असम का मैच कल
उत्तराखंड का दूसरा मैच असम के साथ 27 सितंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा तनुष क्रिकेट ग्राउंड में पुडुचेरी व मिजोरम और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम के बीच मैच खेला जाएगा। बृहस्पतिवार को कोई मैच नहीं होगा।

ये है टीम

उत्तराखंड टीम:
उन्मुक्त चंद (कप्तान) डीके शर्मा
तन्मय श्रीवास्तव (गेस्ट प्लयेर)
रहिल शाह ( गेस्ट प्लयेर)
सौरव रावत (विकेट कीपर)
 अवनीश सुधा
करणवीर कौशल
आदित्य सेठी
सनी राणा
आशीष
डी नेगी
डीके शर्मा

चंडीगढ़ टीम:
कप्तान मनन वोहरा (आईपीएल प्लयेर)
प्रीत कमल
गुरिंदर सिंह
एके कौशिक
बिपुल शर्मा
श्रेष्ठ निर्मोही
उदय कौल
बरिंदर सिंह
शिवम भांबरी
अनिरुद्ध कंवर
अर्जुन आजाद
विज्ञापन

सरूपम की 163 रनों की नाबाद पारी से जीता असम

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद बुधवार को असम की टीम ने जोरदार वापसी की।। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम के सामने 325 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। असम की तरफ से सलामी बल्लेबाज सरूपम पुरकयस्थ ने महज 150 गेंदों पर 163 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी के सधे आक्रमण से मिजोरम चार विकेट हाथ में होने के बाद भी निर्धारित ओवर में 211 रन ही बना सका।

तनुष क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच में असम की तरफ से सरूपम के अलावा गोकुल शर्मा ने 57 व सिबासंकर रॉय ने 79 रनों की पारी खेली। राहुल 9 व  पराग 1 रन पर आउट हो गए। असम ने तीन विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। मिजोरम की तरफ से एचएम राल्ते, सुमित, अबरार काजी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में मिजोरम टीम के बल्लेबाजों की असम के गेंदबाजों के आगे ज्यादा चल न सकी। मिजोरम को पहला झटका सैलो (5), दूसरा तरुवर कोहली (13), तीसरा अमती (36) के रूप में लगा। सिर्फ मध्यक्रम के अबरार काजी ने 78 रनों की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर कोई खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका। इसके अलावा पवन 18, रुअता शून्य, परवेज 38 व एचएम राल्ते 5 रन बना सके। असम की तरफ से गेंदबाज रोशन आलम ने चार विकेट झटके। अबू नेचिम व रियांग पराग ने एक-एक विकेट लिया। 

चार विकेट से जीता पुडुचेरी
तीसरा मैच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में पुडुचेरी व मेघालय के बीच खेला गया। मेघालय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 26.1 ओवर में 107 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। इसमें डीबी रवि तेजा के सर्वाधिक 20 रन रहे। आरआर बिस्वा 10, स्वरजीत दास 11, नोंगख्लाव 1, पुनीत बिष्ट 15, संजय 7, अभय नेगी, 11, सिल्वेस्टर 1, सिंघानिया (नाबाद) 2, आकाश शून्य पर आउट हुए। पुडुचेरी की तरफ से सागर त्रिवेदी ने 4 विकेट झटके। सागर पी. उदेशी ने 2, विजय कुमार, आशीष, एम विकनेश ने एक-एक विकेट लिया।

 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। केबी अरुण 19, रोहित 4, एस कार्थिक 6, पीके डोगरा 4, सागर वी त्रिवेदी शून्य पर आउट हुए। हालांकि, एस सुरेश कुमार ने टीम को संभाला और टीम का स्कोर आगे बढ़ाते रहे, लेकिन 37 रन के स्कोर पर वो भी गलत शॉट खेलकर आउट हो गए, लेकिन वो टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा चुके थे। इसके बाद विनय कुमार ने 20 रनों की संयमभरी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। पुडुचेरी ने छह विकेट गंवाकर 108 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। मेघालय की तरफ से अभय नेगी ने चार, आकाश कुमार व स्वरजीत दास ने एक-एक विकेट लिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें