विजय हजारे ट्रॉफी में आज उत्तराखंड व मणिपुर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश ने पानी फेर दिया। सुबह हुई बारिश के कारण आउट फिल्ड गीली हो गई और मैच रद्द कर दिया गया। मैच तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था। बता दें कि पहले ही उत्तराखंड के चार मुकाबलों में तीन मैच रद्द हो चुके हैं।
यह उत्तराखंड का चौथा मुकाबला था। उत्तराखंड टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में अव्वल रहने की कोशिश में थी। उत्तराखंड टीम के धुरंधर पिछले मैच में पुडुचेरी के खिलाफ 172 रनों पर ढेर हो गए थे।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सिक्किम व चंडीगढ़ के बीच मैच खेला जा रहा है। सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। जबकि, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में नागालैंड व मेघालय के बीच खेल जाने वाला मैच भी गीली आउट फील्ड के कारण रद्द हो गया है।
अंतिम ओवर में जीता चंडीगढ़, अटकी रहीं दर्शकों की सांसें
विजय हजारे ट्रॉफी में मंगलवार को हुए चंडीगढ़ व सिक्किम के मुकाबले का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा। 21-21 ओवर के मैच में सिक्किम के 115 रनों के छोटे लक्ष्य को हासिल करने में चंडीगढ़ के बल्लेबाजों को पूरा दमखम लगाना पड़ा।
बारिश के कारण राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर की आउटफील्ड गीली होने के कारण करीब तीन घंटे देरी से मैच शुरू हुआ। इसके कारण मैच 21-21 ओवर का करना पड़ा। सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 114 रन बनाए। चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने सिक्किम के बल्लेबाजों को जमकर छकाया। यशपाल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। चंडीगढ़ के गुरिंदर सिंह ने तीन विकेट चटकाए।
इसके बाद 115 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी चंडीगढ़ टीम के स्टार बल्लेबाज मनन वोहरा ने अर्जुन आजाद के साथ अच्छी शुरुआत की। मनन वोहरा ने 27 व अर्जुन ने 29 रन बनाए। इसके बाद सिक्किम के गेंदबाजों ने अन्य बल्लेबाजों को बांधे रखा। शिवम 13, प्रीत 3, बिपुल शर्मा 2, जसकरन 12 रन पर आउट हो गए। धीरे-धीरे मैच अंतिम ओवर जा खिसका। क्रीज पर एके कौशिक व गुरिंदर सिंह टिके थे और चंडीगढ़ को जीत के लिए तीन गेंदों पर एक रन चाहिए था। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर चंडीगढ़ ने लक्ष्य हासिल किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें: https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/