फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Sat, 16 Dec 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने गांधी पार्क पहुंचकर शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने सलामी देते हुए कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। हमारे सैनिकों ने पाक को धूल चटाई थी।

हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश से सबसे ज्यादा जांबाज निकले हैं। उनके शौर्य और पराक्रम की दास्तां आज भी हमारे दिलों में  जिंदा है। इसके बाद उन्होंने शहीदों व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने कहा कि 1971 के युद्ध में उत्तराखंड के 248 सैनिक और अधिकारी घायल हुए और 78 जांबाज शहीद हुए थे। इनमें अकेले देहरादून से 36 सैनिक थे। इस मौके पर उनके साथ विधायक गणेश जोशी, मेयर विनोद चमोली, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें