फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों की गिरफ्त में है भाजपा : बहुगुणा

Mon, 23 Sep 2013 07:24 PM IST
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा पर हिंदूवादी संगठनों के गिरफ्त में होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा देश का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना चाहती है। भाजपा आरएसएस, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन


सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी
अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में रविवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। मुजफ्फरनगर दंगे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कमजोरी के कारण सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ता है। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने को जस्टिस श्रीकृष्ण कमीशन एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर अमल किया जाना चाहिए।

पढ़ें, सरकार के खिलाफ गरजे भाजपाई, पुलिस से भिड़े

दंगे भड़काने वाले दोषियों के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले तथा दोषियों को सख्त सजा मिले। मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जोड़ी को दो बैलों की जोड़ी संबंधी हरीश रावत के बयान पर बहुगुणा ने कहा कि हम ‘त्रिशूल’ हैं। मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बीच हरीश रावत भी हैं।
विज्ञापन


तीनों मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को ‘त्रिशूल’ की शक्ति दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश के पर्यटन गतिविधियों को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दशहरे के बाद देहरादून में देश के टूर ऑपरेटरों और ट्रेवल एजेंसिंयों का सम्मेलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें