फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र से पहले पूर्व सीएम ने सीएम पर दागे सवाल

Mon, 24 Nov 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय बहुगुणा ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


अब तक क्या हुआ, अवगत कराएं
उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व विधानसभा की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सितारगंज की ज्वलंत समस्याओं की जानकारी दी थी, उन पर अब तक क्या हुई है, अवगत कराएं। साथ ही शीघ्र समाधान का आग्रह भी किया है।

मुख्यमंत्री रावत को लिखे पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने समीक्षा बैठक में सिडकुल टू में उद्यमियों को आवंटित भूमि का लैंड डिमार्केशन कराकर मौके पर भूमि उपलब्ध कराने, शक्तिफार्म के पट्टाधारकों भूमिधरी अधिकार दिलाने के लिए नॉन जेड एलआरए एक्ट की भूमि को शामिल करने के लिए कैबिनेट का प्रस्ताव आवश्यक होने, निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन के लिए परिवहन के प्रमुख सचिव से 3.20 करोड़ की अवशेष धनराशि शीघ्र जारी कराने आदि के प्रस्ताव रखे थे।
विज्ञापन


बहुगुणा ने कहा कि वह अगले माह क्षेत्र भ्रमण पर जा रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उससे पहले उनके प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन


यहां बता दें कि विजय बहुगुणा के कार्यकाल के दौरान शुरू की गईं विकास की विभिन्न योजनाएं उनके हटने के बाद से ठप पड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें