रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर एक बेकाबू मैक्स वाहन ने तीन यात्रियों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनकी हालत ‌गंभीर बताई जा रही है। घटना देर रात तिलवाड़ा के पास की बताई जा रही है।