फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला में बुधवार को विद्या भारती संस्कृत शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान की समन्वयक प्रियंका धीमान ने बताया कि छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति की जानकारी देने के लिए विद्या भारती प्रत्येक वर्ष संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की जानकारी छात्र-छात्राओं तक पहुंचना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला ने बताया कि विद्या भारती की ओर से आयोजित परीक्षा का उद्देश्य युवाओं में व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना, छात्र-छात्राओं का चिंतन, चरित्र व्यवहार और जीवन जीने की कला का विकास करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें