फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय परिसर में शराब पीने का वीडियो वायरल, परिवहन विभाग में मचा हड़कंप 

Thu, 26 Dec 2019 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में कुछ लोगों की ओर से शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग रुद्रपुर के परिवहन कार्यालय के पिछले हिस्से में बैठ कर शराब पी रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कर्मचारियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन वीडियो के वायरल होने से परिवहन विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


यह वीडियो बुधवार को अवकाश के दिन का बताया जा रहा है। परिसर में शराब पी रहे लोग किसी की बर्थ डे पार्टी मनाने की बातें भी कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि बुधवार को अवकाश होने के कारण कुछ बाहरी लोग भी शराब पीने कार्यालय में पहुंचे हों। इधर, अवकाश के बावजूद कार्यालय का गेट खुले होने से सुरक्षा कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

बुधवार को अवकाश के दिन दो अस्थायी कर्मचारियों के कार्यालय परिसर में मौजूद होने की चर्चा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो में विभागीय कर्मचारियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने कहा कि बुधवार को अवकाश होने के कारण वीडियो की जांच नहीं हो सकी है। कार्यालय का गेट खुला होने के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। यदि इसमें किसी कर्मचारी की लिप्तता मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें